अब पवैया बरसे, कहा- MLA आरिफ मसूद की सदस्यता खारिज हो, राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया जाए

अब पवैया बरसे, कहा- MLA आरिफ मसूद की सदस्यता खारिज हो, राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया जाए

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| फ़्रांस के राष्ट्रपति (France President) के खिलाफ भोपाल (Bhopal) में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Arif Masood) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है| प्रोटेम स्पीकर व बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) के बाद अब वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया (Jaibhan Singh Pawaiya) ने बड़ा हमला बोला है|

बीजेपी नेता पवैया ने ट्वीट कर कहा- मजहबी उन्माद का ज़हर घोलने वाले विधायक आरिफ़ मसूद की गिरफ़्तारी ही पर्याप्त नहीं, विधानसभा की सदस्यता ख़ारिज की जाए, राष्ट्रद्रोह का अपराधी बनाया जाए और मुनब्बर राणा जेसे छद्म लोगों का बहिष्कार हो आख़िर, वैश्विक कट्टरपंथ और आतंकवाद के हिमायतियों को देश बर्दाश्त क्यों करे ?

गौरतलब है कि फ़्रांस में पोस्टर विवाद के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान को लेकर दुनिया भर के मुसलमानों में गुस्सा देखने को मिल रहा है| पिछले दिनों मुस्लिम समुदाय ने गुरुवार को इकबाल मैदान पर प्रदर्शन किया था। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को इकठ्ठा कर विरोध प्रदर्शन किया गया| इस पर बीजेपी नेता लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

रामेश्वर शर्मा ने की थी सख्त टिप्पणी
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि फ्रांस में जो कुछ हुआ वह निंदनीय था वहाँ की सरकार ने जिस प्रकार आतंकवाद की गर्दन पर पैर रखकर दहशतगर्दी को खत्म किया है जो कि अभिनंदनीय है । शर्मा ने कहा कि फ्रांस के पोस्टर विवाद पर सार्वजनिक मंचो से गला काटने और आग लगा देने वाली बातें हो रही है इसकी इज़ाजत भारतीय संविधान नही देता । यह गांधी जी का देश है यहाँ हिंसा के लिए कोई जगह नही है । उन्होंने कहा था कि यहां प्रदर्शन करने से क्या होगा उन्हें फ्रांस जाकर विरोध करना चाहिए| जो लोग आज पोस्टर पर जान देने और लेने की बात कर रहे है वह लोग तब कहाँ थे जब एम एफ हुसैन ने राम सीता, दुर्गा सरस्वती, भगवान गणेश का नग्न चित्र बनाएं थे किसने एम एफ हुसैन का सिर काटा बताएं ?

मैं श्रीराम भक्त हूँ, किसी धमकी से नही डरता- रामेश्वर
शर्मा की फेसबुक प्रोफाइल पर जावेद अख्तर नामक युवक ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के विहिप नेता कमलेश तिवारी का जो हाल किया वही तुम्हारा भी करेंगे । धमकी मिलने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि वह श्रीराम के भक्त हैं। श्रीराम ही उनको बनाने वाले हैं और कोई कुछ बिगाड़ सकता है वह सिर्फ श्री राम हैं। ऐसी धमकियों से मुझे कोई फर्क नहीं पडता।

उमा ने कहा- यह सीधा सीधा राष्ट्रद्रोह है
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी आपत्ति जताई थी| उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा-फ्रांस में हुई घटना के बाद आतंकवाद के समर्थन में भोपाल में जो रैली निकली एवं कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने नेतृत्व किया यह सीधा सीधा राष्ट्रद्रोह है। उन्होंने आगे लिखा- शिवराज जी इस पर तुरंत कठोरतम कार्यवाही करें एवं श्री कमलनाथ जी तथा सोनिया गांधी जी प्रदेश की जनता को इसका स्पष्टीकरण दें कि क्या वह विधायक के इस कृत्य का समर्थन करते हैं? या विधायक पर कार्यवाही का समर्थन करते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews