Satna Road Accident : सतना जिले से बंदियों के लेकर जबलपुर जा रहा जेल वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें चालक समेत 6 पुलिस कर्मी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में राहगिरों द्वारा सभी को इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल भेजवाया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि 4 को मामूली चोट हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया है।
बेला-कटनी मार्ग का मामला
दरअसल, मामला बेला-कटनी मार्ग का है। जब सतना से कैदियों को लेकर जबलपुर और नरसिंहपुर जा रहे थे। तभी ट्रक की टक्कर से जेल वाहन के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 8 लोग सवार थे जिनमें 6 पुलिस कर्मी थे बाकि दो बंदी थे। नीरज बबुआ नाम के कैदी को सतना से नरसिंहपुर जेल शिफ्ट किया जाना था जबकि विचाराधीन बंदी ऋतुराज की जबलपुर हाईकोर्ट में पेशी थी।
इलाज जारी
वहीं, घायल पुलिस कर्मियों में एएसआई पुष्पराज सिंह, हेड कॉन्स्टेबल मनोज सिंह परिहार, आरक्षक दयाशंकर पटेल, ज्ञान प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह एवं ड्राइवर राजेश कुमार शामिल हैं। फिलहाल, दो गंभीर रुप से घायलों का इलाज जारी है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी महेंद्र सिंह सतना जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

