दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जेईई एडवांस्ड 2021(JEE Advanced Exam 2021) की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसी के आधार पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और एनआईटी (NIT) जैसे इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन मिलता है। कोरोना महामारी के चलते JEE एडवांस्ड परीक्षा की तिथियों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन अब सरकार ने इसकी घोषणा कर छात्रों का चिंता दूर कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि IIT में प्रवेश के लिए JEE (एडवांस्ड) 2021 की परीक्षा 3 अक्टूबर 2021 को होगी। परीक्षा सभी कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।शिक्षा मंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि एग्जाम के दौरान छात्रों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ये परीक्षा कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाएगी। इस दौरान कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन होगा। आपको बता दें कि पहले यह परीक्षा जुलाई में आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था। इंजीनियरिंग के लिए होने वाली इस परीक्षा में लाखों छात्र भाग लेते हैं और IIT में एडमिशन के लिए ये परीक्षा अनिवार्य होती है। इसके नंबर के आधार पर ये तय होता है कि छात्र को किस IIT में प्रवेश मिलेगा और इंजीनियरिंग का कौन सा विभाग मिलेगा। अभी आईआईटी मुंबई, दिल्ली और कानपुर सबसे फेवरेट हैं। वहीं विषयों में कंप्यूटर्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल आदि छात्रों की पहली पसंद में शामिल हैं।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा की तारीखें घोषित, 03 अक्टूबर 2021 को होगी परीक्षा

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत