मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में Twitter पर फिर ट्रोल हुए “जीतू पटवारी”

मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में Twitter पर फिर ट्रोल हुए “जीतू पटवारी”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री और कॉग्रेस के युवा विधायक जीतू पटवारी(Former minister and young Congress MLA Jeetu Patwari) एक बार फिर अपने ट्वीट(Tweet) को लेकर चर्चाओं में है।इस बार भी जीतू का ट्वीट मोदी सरकार(Modi government) को लेकर है।लेकिन हमेशा की तरह बीजेपी(BJP) और मोदी सरकार को घेरने वाले जीतू गलत ट्वीट के कारण यूजर्स के निशाने पर आ गए है।हालांकि विवादों में घिरने के बाद जीतू ने ट्वीट हटा लिया है लेकिन उसका स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, पटवारी ने बीते दिनों अपने ट्विटर पर एक विमान के इंटीरियर के फोटो शेयर(Aircraft interior photo share) करते हुए पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। जिसके बाद पीआईबी फैक्ट(PIB Fact) ने उस तस्वीर को प्रधानमंत्री मोदी के विमान की तस्वीर ना बताते हुए पटवारी के ट्वीट का खंडन किया है। शनिवार को पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विमान के अंदर का एक फोटो शेयर किया था। जहाँ पटवारी ने दावा किया था कि यह फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एयरक्राफ्ट के अंदर की है। लेकिन चंद ही मिनटों में पटवारी का ये ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसके बाद पीआईबी फैक्ट चेक ने पटवारी के इस ट्वीट पर फर्जी बताते हुए विमान की सत्यता को लेकर एक ट्वीट किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने पटवारी के द्वारा ट्वीट की गई फोटो को फर्जी बताते हुए कहा कि एक यूजर ने लग्जीरियस विमान की फोटो पोस्ट की। जिसमें दावा किया गया कि यह पीएम नरेंद्र मोदी का आधिकारिक विमान जबकि ये सत्य नहीं है। ये फोटो बोइंग 787 द्वारा एक निजी ड्रीमलाइनर मॉडल का है। वहीँ पीआईबी ने इसे फेक न्यूज़ करार दिया है।

बता दें कि शनिवार को एक विमान किफोटो ट्वीट करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा था कि पीएम चाय वाले की पृष्ठभूमि से आते हैं तो क्या हुआ। हम उन्हें जब ज्यादा सुविधाएं दे देंगे। तभी तो वे भारत को विश्वगुरु बनायेंगे। प्रधानमंत्री के विमान के अंदर से दर्शन। जिसके बाद इस ट्वीट को करीब डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों ने उसे रिट्वीट किया है। जबकि 10 हजार के करीब लोगों ने लाइक किया था। हालांकि अब जीतू ने वो ट्वीट हटा दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews