कांग्रेस के टारगेट पर ‘महाराज’, माधव राव सिंधिया को कहा गद्दार! आक्रामक हुई भाजपा

scindia

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में उपचुनाव (By-election) की जंग में कांग्रेस के निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और सिंधिया परिवार है| अब तक सिर्फ ज्योतिरादित्य को गद्दार बताने वाली कांग्रेस अब उनकी पूरी पीढ़ी को गद्दार बता रही है| पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्व. माधवराव सिंधिया (Madhav rao Scindia) को गद्दार बता दिया। उन्होंने कहा सिंधिया परिवार की हर पीढ़ी गद्दार रही है। इसलिए माधव राव सिंधिया ने कांग्रेस से गद्दारी करके अलग पार्टी बनाई थी। कांग्रेस नेता के इस बयान से सियासत गरमा गई है, भाजपा अब इस मामले में आक्रामक हो गई है|

दरअसल, शुक्रवार को पीसीसी में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की| इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमीनों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जमकर निशाना साधा| इस दौरान सज्जन वर्मा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के विशेष परिवार में पैदा होने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कैसा विशेष परिवार, सिंधिया परिवार की हर पीढ़ी गद्दार रही है। किस तरह राजमाता सिंधिया ने सरकार गिराई थी, माधव राव सिंधिया ने कांग्रेस को धोखा देकर अलग पार्टी बनाई थी| ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लालच में आकर कमलनाथ सरकार गिरा दी| एक राजपरिवार चुनी हुई सरकार गिरा देता है, यहां तक कि कुत्ते की समाधि को भी नहीं छोड़ता, उस पर भी कब्ज़ा कर लेता है| कांग्रेस नेता ने कहा कांग्रेस की सरकार आने पर कांग्रेस सिंधिया की प्रॉपर्टी की जांच कराएगी।

बीजेपी का पलटवार, कमलनाथ की चुप्पी पर सवाल
कांग्रेस नेता के बयान की भाजपा ने निंदा की है| भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा-‘दिवंगत नेता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी के बारे में कांग्रेस के मंच से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री द्वारा जिस प्रकार के विचार व्यक्त किए गए वह घोर आपत्तिजनक है। मध्य प्रदेश की इस प्रकार की कभी राजनीतिक संस्कृति नहीं रही । BJP इस सोच की इस विचार की भर्त्सना करती है’। उन्होंने अन्य ट्वीट में लिखा-‘कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी,PCC अध्यक्ष कमलनाथजी जवाब दें कि क्या वह स्व. माधवराव सिंधिया जी को गद्दार मानते हैं ? जैसा कि पीसीसी की पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री द्वारा कहा गया। आप की चुप्पी संरक्षण देने का कार्य कर रही है’।

प्राथमिक संस्कार भी भूल गए कांग्रेसी
भारतीय जनता पार्टी ने ट्विटर पर लिखा-कांग्रेस द्वारा अपने आधिकारिक मंच से स्वर्गीय माधवराव सिंधिया को अपमानित करना निर्लज्जता की पराकाष्ठा है। ‘जमीनी हकीकत’ से रुबरू होने के बाद कमलनाथ और उनके साथियों की खीज इतनी बढ़ गयी है कि अब वो ‘प्राथमिक संस्कार’ भी भूल गए हैं।
ग्वालियर आपको इसका जवाब जरूर देगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews