कमलनाथ के बयान पर बवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा का बड़ा हमला

vd sharma Scindia

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के महिला मंत्री को लेकर दिए विवादित बयान पर मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की सियासत में उबाल आ गया है| कमलनाथ ने मंच से इमरती देवी को आइटम की संज्ञा दे दी| उनके इस बयान पर भाजपा ने कडा विरोध किया है| राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा यह ये कमलनाथ की मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे मगरूर नेता को सबक सिखाने का समय आ गया है|

बीजेपी नेता सिंधिया ने ट्वीट कर कमलनाथ के बयान पर हमला बोला है| उन्होंने लिखा-एक गरीब और मजदूर परिवार से आगे आईं दलित नेता इमरती देवी जी को आज डबरा में आइटम और जलेबी कहना अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है – ये कमलनाथ जी की मानसिकता को भी दर्शाता है। महिलाओं के साथ ही समूचे दलित समाज का अपमान करने वाले ऐसे मगरूर नेता को सबक सिखाने का समय आ गया है|

इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है| उन्होंने कहा जहाँ एक तरफ पूरा देश नवरात्री का पावन पर्व मना रहा है, नारी शक्ति की आराधना कर रहा है, वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हमारी अनुसूचित जाति की बहन इमरती देवी जी के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं| इन उपचुनावों में प्रदेश की जनता उनका यह गुरुर जरूर तोड़ेगी!

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews