राहुल गांधी के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

before-Lok-Sabha-elections

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के मुख्यमंत्री बनने वाले सवाल पर अब सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का बयान सामने आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने चुप्पी तोड़ी है।  ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि इतनी चिंता उन्हें तब करनी चाहिए थी जब मैं  कांग्रेस में था।

दरअसल बाईट दिनों यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का नाम लेते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा था कि सिंधिया कभी हमारे साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बैठते थे लेकिन बीजेपी में शामिल होने के बाद आज वो कहां पहुंच गए हैं। आज बीजेपी में सिंधिया बैकबेंचर बनकर रह गए हैं। वे अगर कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बनते। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने तो यह भी बड़ा दावा किया है कि वे कभी बीजेपी में रहकर सीएम (CM) नहीं बन पाएंगे। उन्होंने खुले तौर पर कहा कि लिख कर ले लीजिए वो भारतीय जनता पार्टी में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे,  उन्हें वापस यहीं आना होगा।

ये भी पढ़ें – MP के इस विधायक की बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाती शॉर्ट फिल्म चर्चा में

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस बयान के बाद चुप्पी तोड़ते हुए मात्र आठ सेकण्ड का जवाब दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि “जितनी चिंता राहुल जी को अब है काश उतनी चिंता उस समय होती होती जब मैं कांग्रेस में था , इससे ज्यादा मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews