VIDEO: ज्योतिरादित्य सिंधिया-नरोत्तम मिश्रा की हाई टी डिप्लोमेसी, क्या है इस मुलाकात के मायने!

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मानसून (Monsoon) की ठंडी बौछारों के बीच मध्य प्रदेश की राजनीति (MP Politics) इन दिनों नेताओं की मुलाकातों से  गर्माई हुई है। इसी कड़ी में आज बुधवार तयशुदा कार्यक्रम से हटकर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) अचानक प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  से मिलने चार इमली पहुंचे। दोनों के बीच लगभग 50 मिनट गुफ्तगू हुई। इस मुलाकात ने एक बार फिर प्रदेश (Madhya Pradesh) का राजनीतिक पारा गरमा दिया है।BJP में पिछले लंबे समय से चल रही मेल मुलाकातों के दौर में आज एक नई मुलाकात में राजनीतिक पंडितों को नया मसाला दे दिया।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: मोदी सरकार ने इस प्रस्ताव को दी मंजूरी, करोड़ों को मिलेगा फायदा

दरअसल, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल (Bhopal) के दौरे पर थे और इस दौरे पर उनके कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, संघ के नेताओं से मिलने के साथ-साथ सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया (Minister Arvind Bhadauria) के निवास पर रात्रि भोज शामिल था। लेकिन इस कार्यक्रम से अलग हटकर सिंधिया अचानक चार इमली स्थित B-6 डॉ नरोत्तम मिश्रा के शासकीय आवास पर पहुंचे। उनके साथ उनके शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) में समर्थक मंत्री भी मौजूद थे। ज्योतिरादित्य  सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा के बीच लगभग पौन घंटे बंद कमरे में मुलाकात हुई। हालांकि दोनों ही नेताओं ने इस बातचीत को एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात बताया लेकिन एक बार फिर प्रदेश में राजनीतिक पारा सरगर्मी चढ गया।

डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr Narottam Mishra)  के सिंधिया परिवार से बेहद नजदीकी रिश्ते रहे हैं और उन्हें राजनीति में लाने में सिंधिया की स्वर्गीय दादी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय विजयाराजे सिंधिया का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसके साथ ही स्वर्गीय माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia) के साथ भी नरोत्तम के सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। हालांकि 2009 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने गुना- शिवपुरी लोकसभा सीट (Guna- Shivpuri Lok Sabha seat) से बीजेपी के टिकट पर नरोत्तम प्रत्याशी थे।

यह भी पढ़े… MP Weather Alert: मप्र के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने के भी आसार

बावजूद इसके दोनों के संबंधों में कभी तल्खी नहीं देखी गई। खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया  बीजेपी में शामिल होते समय भोपाल  (Bhopal) में कह चुके हैं कि नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के साथ उनका बेहद पुराना रिश्ता है । मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) में नंबर दो माने जाने वाले नरोत्तम के साथ सिंधिया की यह मुलाकात आने वाले समय में क्या राजनीतिक रंग दिखायेगी, यह तो समय बताएगा। लेकिन फिलहाल यह मुलाकात सियासी हलकों में अच्छी खासी चर्चा छिड़ गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews