शिवराज के मंत्रिमंडल गठन पर बोले सिंधिया- ‘मैं आपके साथ खड़ा हूं’

शिवराज के मंत्रिमंडल गठन पर बोले सिंधिया- ‘मैं आपके साथ खड़ा हूं’

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का मंगलवार को गठन हो गया। राजभवन में हुए 13 मिनट के शपथ ग्रहण समारोह में 5 मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और मीना सिंह मंत्री बने। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट से तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मिनी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से एक के बाद एक नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। एक तरफ जहां विपक्ष मिनी कैबिनेट पर सवाल खड़ा कर रहा है वही दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी को शुभकामनाएं दी है और खुद पीछे खड़े होने की बात कही है।

सिंधिया ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा है कि मध्य प्रदेश में आज शपथ लेने वाले सभी पांच मंत्रियों को मेरी शुभकामनाएं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के सक्षम नेतृत्व में आप सभी कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।साथ ही संकट की इस घड़ी में प्रदेश के नागरिकों को आवश्यक सेवा और वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित करेंगे। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में आपको जहां भी आवश्यकता हो, मैं आपके साथ खड़ा हूं।वही मुख्यमंत्री शिवराज ने भी सभी मंत्रियों को बधाई दी है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे मंत्रिमंडल में साथ जुड़ने के लिए साथी नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, कमल पटेल, गोविंद राजपूत और सुश्री मीना सिंह जी को हार्दिक बधाई। हम सब साथ मिलकर मध्यप्रदेश की प्रगति, विकास और जनकल्याण के ध्येय को प्राप्त करेंगे।

बता दे कि कमलनाथ सरकार को गिराकर प्रदेश में शिवराज सरकार बनाने में सिंधिया और उनके 22 समर्थकों ने अहम भूमिका निभाई है।फिलहाल सिंधिया समर्थक दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है।आगामी तीन मई को बड़े पैमाने पर होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में बाकी विधायकों को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews