उपचुनाव से पहले कैलाश का बड़ा बयान-”सभी विधायकों का मंत्री बनना संभव नहीं”

कैलाश विजयवर्गीय

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में कोरोना(corona) संकटकाल और उपचुनाव(by-election) के बीच आज बीजेपी(bjp) के कई दिग्गज नेताओं की बीजेपी कार्यालय में बैठक चल रही है। जहाँ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा चल रही। इस बैठक में हिस्सा लेने कार्यालय पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय(kailash vijayvargiya) ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों(mlas) का मंत्री(minister) बनना संभव नहीं इस पर क्षेत्र, जाति सभी को आधार बना कर निर्णय लिया जायेगा।

दरअसल मंगलवार को बीजेपी कायार्लय पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मंत्रिमंडल(cabinet) विस्तार की बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी में बहुत ही वरिष्ठ विधायक हैं। लेकिन सबका मंत्री बनना संभव नहीं है। इसलिए पार्टी विचार करके ही निर्णय लेगी। बता दें कि बीजेपी दिग्गज के इस बैठक में बी डी शर्मा(V.D.Sharma) भी मौजूद रहें इस बैठक में प्रदेश के विभन्न मुद्दों पर संगठन महामंत्री सुहास भगत(suhas bhagat) से चर्चा हो रही है।

भारत को “भारत” कहते के समर्थन में हम

वहीँ भारत को इंडिया नहीं बल्कि भारत कहे जाने के मांग पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अपना सैद्धांतिक मांग कर रहा है। भारत का नाम भारत ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भले इस मांग में हिंदुस्तान में देरी हुई लेकिन ये मांग जायज़ है। बता दें कि पुरे देश में कोरोना संकट के बीच पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें यह मांग की गई कि देश को इंडिया नहीं बल्कि भारत या हिन्दुस्तान के नाम से संबोधित किया जाए। इसके लिए सरकार को संविधान में संशोधन करने का निर्देश दिया जाए। जिसपर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गयी।

कांग्रेस के डैमेज के कण्ट्रोल में बीजेपी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग को छला है। किसान, युवा हर वर्ग छले गए। जिसके चलते अब उपचुनाव में कांग्रेस सभी सीट हारेगी। बीजेपी में डैमेज कंट्रोल हो रही है। इसलिए उपचुनाव को लेकर बीजेपी कि तैयारी पूरी है।

जोशी से नाराजगी नहीं

वहीं दीपक जोशी के नाराज होने को लेकर कहा कि वो नाराज नही हैं। उनके पिता एक सम्मानीय व्यक्तित्व थे। उनका एक अलग नाम है। हर इंसान की व्यक्तिगत सोच होती है। उनकी भी होगी इसलिए उनसे कैसी नाराजगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews