कमलनाथ ने शिवराज को फिर लिखा पत्र, की ये मांग

Kamal-Nath-government's-cut-budget-of-shivraj-branding-plan-

भोपाल।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर किसानों के लिए राहत देने की मांग की है। कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश के अनेक जिलों में एक सप्ताह में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड और ग्वालियर में हालात बद से बदतर हो गए हैं ।खेतों में खड़ी फसल और खलिहानो में पड़ी फसल दोनों बर्बाद हुई हैं और किसानों को मकानों के साथ-साथ पशु हानि की खबरें भी आ रही है।

इस विषम परिस्थिति में कोरोना की महामारी में किसानों के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। यह समय किसानों को संबल व सहायता प्रदान करने का है लेकिन सरकार बहुत धीमी गति से काम कर रही है ।मैंने 2मदो दिन पूर्व भी लिखे पत्र में आप से किसानों को अंतरिम राहत देने का आह्वान किया था परंतु अब तक कोई राहत राशि नही दी गई है। कमलनाथ ने पत्र में फसलों की नुकसानी के वार्षिक सर्वेक्षण का कार्य तत्काल शुरू करके एक सप्ताह में किसानों के हाथ में राशि पहुंचाने का निवेदन किया है ।साथ ही साथ फसल बीमा के तहत मिलने वाली किसानों की राशि भी उन्हें तत्काल देने की बात की है ।इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के समय किसानों के लिए 7500 रू प्रति माह के हिसाब से दो माह अंतरिम राहत राशि स्वीकृत करने का अनुरोध भी किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews