कमलनाथ का एलान, अगले माह सरकार बनते ही पुलिस विभाग में होंगी बंपर भर्तियां

kamalnath remove sonia gandhi twitter handle

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) से पहले बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) युवाओं को साधने में जुटी हुई है| गुरूवार को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) ने 4000 पुलिस आरक्षक की भर्ती (Police constable recruitment) का विज्ञापन जारी करा दिया है। इसको लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) का ट्वीट आया है| उन्होंने एलान किया है कि अगले माह हमारी सरकार बनते ही पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती की जायेगी|

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा – हमने फरवरी 2020 में ही पुलिस विभाग में बंपर भर्ती की तैयारी कर ली थी, लेकिन हमारी सरकार गिरा दी गई। अगले माह हमारी सरकार बनते ही पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती कर युवाओं को उज्जवल भविष्य दिया जायेगा।

विज्ञापन जारी होते ही कमलनाथ का एलान
पुलिस विभाग (Police Department) में लम्बे समय से भर्ती का इन्तजार कर रहे युवा भर्तियां निकालने की मांग कर रहे थे| इसको लेकर युवाओं में खासा नाराजगी भी थी| इस बीच सरकार ने बड़ा दांव चला और गुरूवार को 4000 पुलिस आरक्षक की भर्ती का विज्ञापन जारी करा दिया गया। अब कमलनाथ ने भी एलान कर दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती कराई जाएंगी|

आरक्षक संवर्ग के लगभग 4 हजार पदों पर होंगी भर्तियां
बता दें कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आरक्षक संवर्ग की भर्ती परीक्षा 2020 की परीक्षा का संभावित कार्यक्रम घोषित कर दिया है । आरक्षक संवर्ग के लगभग 4 हजार पदों पर भर्ती होना है। पीईबी द्वारा जारी सूचना के अनुसार आरक्षक संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया 25 नवंबर से प्रारंभ होगी। ऑनलाईन आवेदन पत्र 24 दिसम्बर से प्राप्त किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2021 रखी गई है। आवेदन पत्र 12 जनवरी, 2021 तक संशोधन किये जा सकेंगे। आरक्षक संवर्ग की परीक्षा 6 मार्च, 2021 से प्रारंभ होगी। सभी तिथियां और भर्ती पद की संख्या संभावित हैं, जिनमे आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews