सरकार गिरते ही कमलनाथ ने बदला अपना Twitter Status

Kamalnath-Sarkar-in-preparation-for-completing-another-election-promise

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने और सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कमलनाथ ने अपना ट्विटर स्टेटस बदल लिया है। अब उन्होने अपने प्रोफाइल पर महासचिव कांग्रेस और प्रदेश प्रमुख कांग्रेस लिखा है। हालांकि जब तक प्रदेश में नई सरकार का गठन नहीं हो जाता है और नये मुख्यमंत्री शपथ नहीं ले लेते हैं, तब तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे।

कुछ ही घंटों पहले उनके ट्विटर स्टेटस पर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन लिखा था, लेकिन शुक्रवार दोपहर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने के बाद कमलनाथ ने स्टेटस बदलने में देर नहीं की। अब ट्विटर पर उनकी प्रोफाइल महासचिव और प्रदेशाध्यक्ष कांंग्रेस के नाम से है। कहते हैं कि समय बदलते देर नहीं लगती और समय के साथ सब कुछ बदल जाता है। राजनीति और सत्ता के खेल में तो ये सबसे बड़ा फैक्टर है। यहां कुर्सी के साथ तमाम चीज़ें बदल जाती है और यही बात कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्विटर से भी जाहिर होती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews