कमलनाथ के सुरक्षाकर्मी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

KAMAL NATH

भोपाल।

एमपी में जहां कोरोना के मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है वही कमलनाथ के पीसी मे शामिल कोरोना पॉजिटिव रहे पत्रकार को लेकर अब भी सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। अब खबर आ रही है कि कमलनाथ के एक सुरक्षाकर्मी की तबीयत बिगड गई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा कर्मी को खांसी के साथ तेज बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश पुलिस का ये जवान एक सप्ताह पहले ही भोपाल से मुरैना आया। भोपाल में ये जवान कमनलाथ की सुरक्षा में तैनात था। हालांकि कहा जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी भोपाल से जब मुरैना लौटा तो ठीक था। इसके एक दिन बाद उसे सर्दी जुकाम हुआ। शनिवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया। सुरक्षाकर्मी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण कोविड 19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। जिसमें से दो लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी है। इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 ,ग्वालियर में 2 ,जबलपुर में आठ, भोपाल में 3, और शिवपुरी में 2 केस आ चुके हैं।

वहीं इस संक्रमण के लिए संदिग्धों की जांच अब डीआरडीई नहीं होगी। आईसीएमआर ने निर्देश जारी करते हुए बताया है कि अब डीआरडीई में संदिग्ध मरीजों की जांच बंद कराई जाएगी। उसकी जगह पर जांच सैंपल एम्स भोपाल में भेजे जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews