कमल पटेल ने कांग्रेस पर लगाए किसानों को भड़काने के आरोप

kamal patel

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा लाए गए किसान बिलों (Farmer Bill) को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Of Madhya Pradesh Kamal Patel) ने कहा है कि कांग्रेस (Congress) और कुछ किसान संगठन किसानों (Farmers) को बरगलाने का काम कर रहे हैं, जबकि जो किसान विधेयक लाए गए हैं, वह किसानों की आय बढ़ाएंगे और किसान आत्म निर्भर होगा।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया है कि कांग्रेस किसानों को भड़का रही है, उन्होंने कहा है कि जो किसान आंदोलन चल रहा है। वह कांग्रेस और कुछ तथाकथित किसान संगठनों द्वारा प्रायोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का संकल्प किसानों की आय 2022 तक दोगुना करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में कहा था कि ना मैं खाऊंगा, ना खाने दूंगा, सुशासन लेकर आऊंगा। इसलिए उन्होंने किसानों के अच्छे दिन लेकर आए हैं। कांग्रेस ने एक शौचालय तक नहीं बनाया था। लेकिन मोदी जी ने तीन करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर गांधी जी का सपना साकार किया है। उन्होंने तीन करोड़ से अधिक मकान बनाकर बेघरों को घर दिया है। करीब नौ करोड़ से अधिक गैस चूल्हे लोगों को प्रदान किए और गांव की आबादी का मालिकाना हक देकर उन्हें आजाद किया है।

कमल पटेल ने कहा, कांग्रेस किसानों को भड़का कर आंदोलन कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जो तीन नए कानून लेकर आए हैं। उस पर देश के किसानों ने मुहर लगाई है। इसलिए मध्यप्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश सभी जगह भाजपा बहुमत में आई है। कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है। एमएसपी बंद हो जाएंगी, मंडियां बंद हो जाएंगी, ऐसी खबरें फैला रही है। इस नए एक्ट से एक देश एक बाजार हो जाएगा, किसान की आय बढ़ेगी और वह आत्मनिर्भर हो जाएगा, यह बिल किसानों के हित में हैं। हम इसका कैंप लगाकर प्रचार-प्रसार भी करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews