कमल पटेल ने जिला कलेक्टरों को लिखा पत्र, अवैध उत्खनन मामले में दिए ये निर्देश

kamal patel

भोपाल।

प्रदेश में लॉकडाउन(lockdown) के बीच नदी के किनारे रेत के अवैध खनन सहित अवाइड परिवहन जारी है। जिसको लेकर अब प्रदेश के किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कमल पटेल ने कहा कि जो लोग अवैध तरीके से मशीनों के माध्यम से नदी (River) में रेत उत्खनन कर रहे हैं, उन पर कोर्ट के आदेश को मानते हुए मामला दर्ज किया जाए।

दरअसल प्रदेश में अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल से प्रदेश के जबलपुर और नर्मदापुरम के सभी संभागीय कलेक्टरों को पत्र लिख कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने अपने पत्र में लिखा है कि मंदसौर जिले में न्यायाधीश द्वारा अवैध उत्खनन अवैध परिवहन और अवैध संग्रहण में प्रशासन द्वारा पेनल्टी लगाकर जब्त वाहनों को छोड़ दिया गया था। जिसके बाद उच्च न्यायालय द्वारा वाहनों सहित अभियुक्तों पर मामला दर्ज करने के आदेश प्राप्त हुए थे। पटेल ने सभी जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि वह अपने स्तर से जांच कर अधिकारियों के समक्ष जानकारी प्रस्तुत करें और कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

बता दें कि जिले में रेत के अवैध परिवहन को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है।अवैध रेत से भरे पकड़े गए सभी वाहनों पर धारा 379, 414 एवं 4/21 एमएमडीआर के तहत मामले दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी को बिना एफआईआर के छोड़े गए वाहनों की जानकारी जिला न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश को देने के निर्देश भी दिए गए हैं। भिण्ड में अनेक मामले सामने आएं हैं। खनिज विभाग ने कई राजसात वाहनों को भी फर्जीवाड़ा कर मुक्त करने का काम किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews