कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, इस तरह निकाला गुस्सा

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, इस तरह निकाला गुस्सा

मुंबई,डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव (Active) रहती है। देश में चल रहे हर घटनाक्रम पर कंगना अपनी राय रखती है। कंगना अपने बेबाक अंदाज को लेकर देश भर में जानी जाती है। बेबाकी से अपनी राय रखना बॉलीवुड की क्वीन कभी नहीं भूलती। सिंगर दिलजीत दोसांज और कंगना रनौत के ट्विटर वार के बारे में तो हर कोई जानता है।

कंगना रनौत अक्सर अपनी बात अपने फैंस तक पहुंचाते हैं। कई बार अपने बेबाकी अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ट्रोल भी हो जाती है। ट्विटर अपनी पॉलिसी को लेकर काफी सख्त हो गया है, जिसको लेकर बुधवार को कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट को अस्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया गया है, जिसके बाद कंगना का गुस्सा देखते ही बन रहा है।

साथ ही #SuspendKanhanaRanaut ट्विटर (Twitter)  पर काफी ट्रेंड भी कर रहा है। अपने टि्वटर अकाउंट (Twitter Account) के टेंपरेरी सस्पेंड (Temporary Suspend) होने की जानकारी कंगना द्वारा अपने फैंस को ट्विटर के जरिए ही दी गई। साथ ही ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को धमकी तक दे डाली।

ट्वीट करते हुए कंगना रनौत लिखती हैं कि लिबरल लोग अपने चाचा जैक डोर्सी के सामने जाकर रोने लगे और मेरा अकाउंट पर कुछ समय के लिए पाबंदी यहां लगा दी गई यह लोग मुझे डरा रहे हैं मेरा अकाउंट मेरी वर्चुअल पहचान कभी भी देश के लिए शहीद हो सकती है लेकिन मेरा रीलोडेड देशभक्त वर्जन फिल्मों के माध्यम से वापसी करेगा तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहूंगी।

अपने अगले ट्वीट में कंगना रनौत लिखती है कि देशद्रोही #SuspendKanganaRanaut को ट्रेंड कर रहे हैं …. कृपया, जब उन्होंने रंगोली का अकाउंट निलंबित कर दिया तो मैं आई और इनके जीवन को मैने और भी दयनीय बना दिया, अब अगर वे मेरा अकाउंट निलंबित करेंगे तो आभासी दुनिया से बाहर निकलेंगे और वास्तविक दुनिया में आपको असली कंगना रनौत दिखाएंगे- सभी की मां बन कर दिखाउंगी बब्बर शेरनी।

बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की शूटिंग भोपाल में की जा रही है। कंगना की फिल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता है। वहीं कंगना रनौत ने अपनी अगली फिल्म की भी घोषणा कर दी है। हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्मों का ऐलान किया है। कंगना रनौत की फिल्म का नाम मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ (Manikarnika) है। साथ ही कंगना की फिल्में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ‘तेजस’ (Tejas), ‘धाकड़’ (Dhaakad) और ‘थलाइवी’ (Thalaivi) शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews