पूर्व मंत्री के बयान पर भड़की कंगना, बोली- राजपूत हूँ, कमर नहीं हिलाती हड्डियां तोड़ती हूँ

पूर्व मंत्री के बयान पर भड़की कंगना, बोली- राजपूत हूँ, कमर नहीं हिलाती हड्डियां तोड़ती हूँ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश के मुलताई से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे (Former Minister Sukhdev Panse) को कंगना रनौत (Kangana Ranaut)ने करारा जवाब दिया हैं। कंगना ने उन्हें नाचने गाने वाली कहने वाले कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा – कौन है ये मूर्ख, मैं एक राजपूत महिला हूँ, कमर नहीं हिलाती हड्डियां तोड़ती हूँ।

दरअसल कंगना का ये बयान कांग्रेस विधायक और कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे (Sukhdev Panse) के उस बयान के बाद आया है जिसमें कांग्रेस नेता ने उन्हें नाचने गाने वाली कहा था। कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा – ये जो कोई भी मूर्ख है, नहीं जानता है कि मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया भट्ट नहीं हूं। मैं अकेली हूं, जिसने आइटम नंबर करने से मना कर दिया था। मैंने बड़े हीरो (खान/कुमार) के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था। इसकी वजह से पूरा ‘बालिवूडिया गैंग’ मर्द-औरतें मेरे खिलाफ हो गई हैं। मैं एक राजपूत महिला हूँ, कमर नहीं हिलाती हड्डियां तोड़ती हूँ।

गौरतलब है कि किसान आंदोलन का विरोध कर चुकी कंगना रनौत जब फिल्म धाकड़ी की शूटिंग बैतूल (सारणी) पहुंचीं थी तब उनकी फिल्म की शूटिंग के विरोध में मुलताई के विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा  विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसे देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्टर से बात करते हुए कंगना को नाचने गाने वाली कहा था। कंगना ने इसी बात का जवाब दिया है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews