कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले काफी दिनों से उनके इस्तीफे को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। इस्तीफे के वक्त भावुक हुए येदियुरप्पा ने कहा कि मैं हमेशा अग्नि परीक्षा से गुजरा हूं। नये मुख्यमंत्री के लिए जल्द पर्यवेक्षक की घोषणा होगी। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह से बातचीत की है।

ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी, कहा- “कृषि कानून वापिस हों”

कर्नाटक में लिंगायत समाज के सबसे प्रभावशाली नेता रहे और दो दशकों से बीजेपी की राजनीति के हीरो मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने आज इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस बारे में कहे जाने के बाद येदियुरप्पा ने इस्तीफा दिया है क्योंकि उन्होंने रविवार की शाम को कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व यदि उनसे इस्तीफा देने के बारे में कहेगा तो वे उसके बाद फैसला लेंगे। नए मुख्यमंत्री के लिए कर्नाटक में बीजेपी के महासचिव सीटी रवि, गृहमंत्री बसवराज बोम्मई और पहलाद जोशी के अलावा सबसे प्रमुख राम मुरगेश निरानी का है जो येदुदुप्पा को हटाए जाने की अटकलों के बीच में दिल्ली पहुंचे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews