बेंगलुरु एयरपोर्ट से लौटे विधायक, अब कल आएंगे

बेंगलुरु एयरपोर्ट से लौटे विधायक, अब कल आएंगे

बेंगलुरु।

कांग्रेस(congress) के सभी विधायक इस समय बेंगलुरु एयरपोर्ट(bengaluru airport) पर आकर वापस होटल लौट गये है। अब वे कल भोपाल आयेगे। सूत्रों की मानें तो इन विधायकों में कुछ विधायक पार्टी छोड़ना नहीं चाहते हैं और इस कारण से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को खुद इनसे बात करनी पड़ रही है।

इसी कारण आनन-फानन में शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर भी बैठक बुलाई गई है। जहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia), नरेन्द्र सिंह तोमर(arendra sing tomar), नरोत्तम मिश्रा(narottam mishra) और गोपाल भार्गव(gopal bhargava) बीडी शर्मा(v.d.sharma) के साथ बैठकर मीटिंग कर रहे हैं यानी कमलनाथ(kamalnath) सुबह जो दावा कर रहे थे और जिस तरह से विक्ट्री साईन दिखा रहे थे अब सारी परिस्थितियों को देखते हुए लग रहा है की कहानी में कहीं न कहीं अभी ट्विस्ट बाकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews