Liquor in MP: प्रदेश में एक बार फिर शुरू होगी शराब दुकानों की नीलामी

भोपाल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, पकड़ी अवैध शराब

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में शराब बिक्री पर लगातार आ रही अड़चनों के बीच अब राज्य सरकार ने शराब दुकानों की नीलामी(auction) करने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकार(state government) सिंगल टेंडर ग्रुप सिस्टम(tender group system) के तहत कार्य करेगी। इससे पहले प्रदेश में शराब(liquor) की बिक्री के लिए रोज के हिसाब से साथ-साथ दिन शराब दुकान के लिए टेंडर(tender) निकालने के आदेश जारी हुए हैं। जिसके बाद रोज के हिसाब से 7 दिनों के लिए शराब दुकानों को ठेके पर लिया जा सकेगा।

दरअसल राज्य शासन द्वारा 2020-21 के लिए शराब दुकानों को ठेके पर देने की पॉलिसी(policy) को दो हिस्सों में बांट दिया गया था। वही शराब दुकानों में 25 फीसदी राशि बढ़ाकर दुकानें आवंटित(allot) की गई थी। जिसका विरोध प्रदेश के शराब ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा था। जिस पर हाईकोर्ट(highcourt) की सुनवाई के बाद शराब ठेकेदारों ने आवंटित की गई शराब दुकानों को वापस सरकार को सौंप दिया था। जिसको लेकर अब सरकार नए सिरे से प्रदेश में दुकानों की नीलामी करेगी। हालांकि सरकार पहले की तरह 25 फ़ीसदी बढ़े हुए टेंडर पर शराब दुकान की नीलामी करेगी।

बता दें कि कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन की वजह से मार्च,अप्रैल और मई माह में सरकार को 2500 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहले ही लग चुका है। वहीं अब 25 फ़ीसदी बड़े हुए टेंडर पर दुकानों की नीलामी में माना जा रहा है कि सरकार को 500 करोड़ रुपए की हानि होनी तय है। इधर प्रदेश में कुल 3611 शराब दुकान है। जिसके नीलामी में करीबन 10600 करोड रुपए में हुई थी। 380 समूह में आवंटित किए गए इन दुकानों में 48 समूहों ने दुकान इस सरकार को वापस सौंप दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews