LOCKDOWN 4.0: एमपी के शराब व्यापारियों का बडा फैसला

LOCKDOWN 4.0: एमपी के शराब व्यापारियों का बडा फैसला

भोपाल।

लॉक डाउन 4.0(lock down 4.0) लगते ही मध्यप्रदेश (madhypradesh)के शराब व्यापारियों (Wine merchants) ने बडा फैसला लिया है। संगम ट्रेडर्स लिकर एसोसिएशन (Sangam Traders Liquor Association) ने मध्यप्रदेश में शराब की दुकानें (Liquor Shops) ना खोलने का फैसला लिया है।व्यापारियों ने कोरोनाकाल में आमजनता और अपने कर्मचारियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।हैरानी की बात तो है कि प्रदेश की सरकार(SHIVRAJ SARKAR) शराब दुकानें खोलना चाहती है और बकायदा इसके लिए आदेश भी जारी किया गया है ।ऐसे में एक बार फिर सरकार और व्यापारी आमने सामने आ गए है। बता दे कि मंगलवार को ही एसोसिएशन के सदस्यों से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra)ने मुलाकात की थी

दरअसल, मध्यप्रदेश के शराब व्यापारियों का बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत मध्यप्रदेश में एक भी शराब की दुकान नहीं खुलेंगी। संगम ट्रेडर्स लिकर एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।संगम ट्रेडर्स लिकर एसोसिएशन ने कहा है कि कोरोना काल में आम जनता और अपने कर्मचारियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।संगम ट्रेडर्स एसोसिएशन के जीएम का कहना है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी । वहीं सरकार ने शराब की दुकानें खोलने का आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि बुधवार को मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग (excise department) ने यह तय किया था कि कोरोना के सर्वाधिक संक्रमित इंदौर, भोपाल और उज्जैन की नगरीय निकाय क्षेत्रों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में सभी शराब की दुकानें खोल दी जाएंगी।इसके साथ-साथ जबलपुर, खंडवा, देवास और बुरहानपुर में भी नगरीय निकाय क्षेत्रों को छोड़कर सभी ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें खोल दी जाएंगी। साथ साथ मंदसौर, नीमच ,धार और कुक्षी नगर पालिका क्षेत्रों को छोड़कर शेष सभी क्षेत्रों में शराब की दुकानें (alcohol shop) खोली जाएंगी। वही प्रदेश भर में अन्य सभी जिलों में सारी शराब की दुकानें खोली जा रही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews