दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉक डाउन, 3 मई तक रहेगा प्रतिबन्ध लागू

lockdown

lockdown

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बेकाबू होते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) देखते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने लॉक डाउन (Lock Down) की अवधि को सात दिन के लिए बढ़ा दिया है।  अब लॉक डाउन (Lock Down) अभी की स्थिति में 3 मई को समाप्त होगा। वर्तमान में प्रभावी लॉक डाउन (Lock Down) 19 अप्रैल को शुरू हुआ था जो 26 अप्रैल को समाप्त हो रहा था।  मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन (Lock Down)ही आखिरी हथियार है।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ये कदन उठाया है।  उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों की पॉजिटिविटी रेट 36-37 प्रतिशत पहुँच गई है जो अब तक की सबसे अधिक है , मैंने दिल्ली में इतनी बड़ी पोसिटिविटी रेट नहीं देखी, पिछले दो तीन दिन में ते थोड़ा काम हुई है 30 प्रतिशत के आसपास आ गई है।  इसलिए प्रतिबन्ध जरुरी है।

अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने ऑक्सीजन की कमी की भी बात भी दोहराई है उन्होंने कहा कि हमें ऑक्सीजन की आवश्यकता 700 मीट्रिक टन की है केंद्र सरकार से हमें 490 मीट्रिक टन अलॉट की है लेकिन हमें मिल पा रही है केवल 330-335  मीट्रिक टन।  गौरतलब है कि दिल्ली में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार चुकी है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews