मध्य प्रदेश की BJP सांसद को मिली जान से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

mpbjp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली मध्य प्रदेश की बीजेपी नेत्री और भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दाऊद गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है।

यह भी पढे.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे मां हीराबेन के 100 वे जन्मदिन पर गांधीनगर, पैर धोए और पूजा की, आशीर्वाद लिया

दाऊद इब्राहिम का भाई इक़बाल कासकर का आदमी बताकर अज्ञात युवक ने सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जान से मारने की धमकी दी है। साध्वी को फ़ोन कर कहा “तुम्हारी हत्या होने वाली है इसलिए बोल दिया। वही फोन पर साध्वी भी निर्भीक होकर उससे सवाल जवाब करती रही। साध्वी प्रज्ञा ने धमकी वाले फोन कॉल की रिकॉर्डिंग (Phone Call Recording) पुलिस को सौंपते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

सांसद के धमके भरे कॉल पर कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि नूपुर शर्मा का समर्थन तो आप पहले ही कर चुकी है, इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करके आप मोदी जी की किरकिरी फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराना चाहती हैं? इस फोन की सीबीआई जांच करें।

यह भी पढ़े.. UP Board: छात्रों के लिए बड़ी खबर, आज जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है, इसके पहले भी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की कई बार धमकियां दी जा चुकी है।वही धमके भरे खत भी मिल चुके है।इस धमकी भरे फोन कॉल के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है।

https://twitter.com/nitendrasharma2/status/1537984357935501312

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews