मप्र उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 30 अक्टूबर को मतदान, कांग्रेस का बड़ा दावा

मप्र उपचुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उपचुनावों (MP By-Election 2021) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने खंडवा लोकसभा सीट,  पृथ्वीपुर विधानसभा सीट, जोबट विधानसभा सीट और रैगांव विधानसभा सीट के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा और 2 नंवबर को परिणाम घोषण किए जाएंगे।तारीखों के ऐलान के साथ सियासी हलचल तेज हो गई है और एमपी कांग्रेस ने तो चारों सीटों पर जीत का दावा किया है।

यह भी पढ़े.. Burhanpur News: सड़क हादसे में प्रशिक्षु DSP रोहित राठौड़ गंभीर घायल, ICU में भर्ती

मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1 अक्टूबर को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन की जांच की जाएगी। 13 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख रखी गई है। 30 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा उपचुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही जीत का दावा भी किया गया है। एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, जोबट एवं रैगांव विधानसभा के लिये 30 अक्तूबर 2021 को मतदान एवं 2 नवंबर 2021 को मतगणना होगी।कांग्रेस उपचुनाव की इन सभी सीटों में प्रचंड मतों से जीत दर्ज करने जा रही है।कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम बधाई।“जय मध्यप्रदेश”

यह भी पढ़े.. MP : पंचायत सचिव-पटवारी निलंबित, 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, 4 को नोटिस, 2 का वेतन काटा

बता दे कि मध्य प्रदेश एक खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa By-election) और तीन रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण खंडवा लोकसभा सीट मानी जा रही है जिस पर बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वही तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की साख दांव पर है। वही दमोह उपचुनाव में जीत के बाद जहां कांग्रेस आश्वस्त है, वही बीजेपी हार के बाद सतर्क हो गई है और चुनाव को देखते हुए आए दिन बड़ी बैठकें, नई नियुक्तियां और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बड़े बड़े ऐलान किए जा रहे है।

मप्र में उप चुनाव की तारीखों का ऐलान

  • 11 अक्टूबर को नामांकन,
  • 13 अक्टूबर को नाम वापसी
  • 30 अक्टूबर को मतदान
  • 2 नवंबर को होगी मतगणना

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews