कांग्रेस ने बदली रणनीति, ट्रैक्टर से विधानसभा कूच निरस्त, अब देंगे मौन धरना

कांग्रेस ने बदली रणनीति, ट्रैक्टर से विधानसभा कूच निरस्त, अब देंगे मौन धरना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| सोमवार से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhyapradesh Assembly) का शीतकालीन सत्र को कोरोना (Corona) के चलते स्थगित कर दिया गया है| सर्वदलीय बैठक में यह फैसला लिया गया है| इधर, सत्र के पहले दिन कांग्रेस (Congress) ट्रेक्टर पर सवार होकर विधानसभा का घेराव करने वाली थी| सत्र स्थगित होने के चलते कांग्रेस ने अपना धरना प्रदर्शन निरस्त कर दिया है| इसकी जगह अब सभी कांग्रेस विधायक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (Kamalnath) के नेतृत्व में विधानसभा स्थित गांधी प्रतिमा पर किसान आंदोलन के समर्थन में मौन धरना देंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा थोपे गए तीन किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने निर्णय लिया था कि तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन कांग्रेस के सभी विधायक ट्रेक्टर से विधानसभा की ओर कूच करेंगे| लेकिन सत्र स्थगित होने के कारण अब कांग्रेस के सभी विधायक सोमवार सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में गाँधी प्रतिमा पर किसान आंदोलन के समर्थन में मौन धरना देंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews