मप्र में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 31087 सैंपल में से 953 पॉजिटिव

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Coron) की रफ़्तार अब धीमी हो गई है, पिछले कुछ दिनों से नए संक्रमितों का आंकड़ों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है| शुक्रवार को प्रदेश में 953 नए कोरोना संक्रमित मरीज (New Corona Patient) मिले। जिसके बाद प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 65 हजार 294 हो गई।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस (Coronavirus) मीडिया बुलेटिन (Corona Bulletin) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 31087 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 343 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 30134 सैंपल नेगेटिव और 953 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

पिछले 24 घंटे में 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है| प्रदेश में अब तक 2855 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है| शुक्रवार को प्रदेश में 1325 मरीज डिस्चार्ज हुए, स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 50 हजार 678 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हजार 761 हो गई। इंदौर और भोपाल में अब भी बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं| इंदौर में 251 भोपाल में 175 नए केस मिले हैं, वहीं ग्वालियर में 37 और जबलपुर में 51 नए केस मिले हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews