बड़ी उपलब्धि: पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में देश में नंबर एक पर है मध्यप्रदेश

भूपेन्द्र सिंह नगरीय निकायों

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना (PM Steer Vendors Atmanirbhar Nidhi Yojana) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) देश में नंबर एक पर है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह (Urban Development And Housing Minister Bhupendra Singh) ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 58 हज़ार 476 स्ट्रीट वेंडर्स को 10-10 हज़ार रुपए का ब्याजमुक्त लोन स्वीकृत किया जा चुका है। यह देश में कुल स्वीकृत प्रकरणों का 47% से अधिक है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह के अंत तक एक लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स का लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा। सिंह ने यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री आवास और शहरी कार्य हरदीप पुरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई पीएम निधि योजना की समीक्षा के दौरान दी।

समीक्षा में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री और अधिकारी शामिल थे। पूरी ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पीएम निधि योजना में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मंत्री सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया कि 378 नगरीय निकायों में 8 लाख 78 हज़ार स्ट्रीट वेंडर्स ने पंजीयन करवाया है।

इसमें से चार लाख 37 हजार से ज्यादा आवेदन सत्यापित किए जा चुके हैं। 3 लाख 77 हज़ार स्ट्रीट वेंडर्स को परिचय पत्र वितरित किया जा चुका है। लोन स्वीकृति हेतु विभिन्न बैंकों को 117000 से अधिक प्रकरण भेजे जा चुके हैं। सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश इस योजना में बेहतर कार्य कर रहा है। समीक्षा के दौरान सचिव केंद्र आवास एवं शहरी कार्य और गृह सचिव ने भी विचार व्यक्त किए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews