अब MP में मिलेगी सस्ती बिजली, बड़ी राहत देने की तैयारी में शिवराज सरकार

अब MP में मिलेगी सस्ती बिजली, बड़ी राहत देने की तैयारी में शिवराज सरकार

भोपाल।
कोरोना संकटकाल (Corona crisis) में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj government) बिजली को लेकर आम आदमी को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। खबर है कि आने वाले समय में 5 रुपए प्रति यूनिट तक सस्ती मिलेगी। इसके लिए सीएम शिवराज ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा (Minister Omprakash Saklecha) से बिजली बिलों (Electricity bills) पर चर्चा की है।

दरअसल, सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) के अंतर्गत संचालित उद्योगों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने का प्रस्ताव बनाया गया है। प्रस्ताव को अमल में लाने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। इसके लागू होने के बाद एमएसएमई को 5 रुपए प्रति यूनिट तक सस्ती बिजली मिल सकेगी। अभी तक 11 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिल आते हैं। इन बिलों को कम किया जाएगा। छोटे उद्योगों को राहत के लिए 6 से 7 रुपए प्रति यूनिट बिजली दरें कर दी जाएगी। बिजली कंपनियों से जल्द ही इस प्रस्ताव को अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वही इंडस्ट्रियल एरिया (Industrial Area) को लेकर भी ऑनलाइन मीटिंग (Online meeting) की जाएंगी।जिसके तहत एमएसएमई विभाग इंडस्ट्रियल एरिया (MSME Department Industrial Area) के व्यापारियों की समस्याओं को सुनेगा।जिसके अंतर्गत भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत सभी प्रमुख एमएसएमई हब वाले इंडस्ट्रीयल एरिया को लेकर ऑनलाइन बैठकें और वेबिनार किए जाएंगे। इसमें उद्योग से जुड़ी दिक्कतों को तुरंत दूर किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews