मप्र के इन जिलों में फिर बारिश की संभावना, यहां जमकर बरसा पानी

up weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मानसून (Monsoon) की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश (Rain In Madhyapradesh) की संभावना बन गई है| गुरूवार को कुछ जिलों में तेज बारिश भी हुई है| मंडला जिले में सुबह से ही बारिश हो रही है| जिले में लगातार बारिश हो रही है| वहीं, डिंडोरी में नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है| शुक्रवार को अंडमान के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है| जिससे राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों में भी बरसात होने की संभावना है|

बंगाल की खाड़ी में इस समय चक्रवात सक्रिय हो रहा है। अगले 24 घंटों में इसका असर नज़र आना शुरू हो जाएगा। ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है। वहीं अंडमान के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है| जिससे राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है| भोपाल, होशंगाबाद संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। वहीं शेष स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं|

इधर मौसम विभाग नागपुर की वेबसाइट पर जारी मौसम केंद्र भोपाल का पूर्वानुनमान है कि शहडोल संभाग के जिलों में तथा सिवनी, मंडला, बालाघाट, जिलों में कुछ स्थानों पर और होशंगाबाद सभाग के जिलों में तथा कटनी जबलपुर नरसिंहपुर जिले में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारे गिर सकती हैं|

Rain Alert

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews