MP Corona Update : मध्यप्रदेश में आज मिले 1773 नए मरीज, 24 घंटे में 14 की मौत

MP Corona Update : मध्यप्रदेश में आज मिले 1773 नए मरीज, 24 घंटे में 14 की मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| दूसरी लहर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है| रोजाना 1700 के करीब नए मरीज सामने आ रहे हैं| बुधवार को प्रदेश में फिर 1773 कोरोना पॉजिटिव मरीज (New Corona Patient) मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे मे 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1773 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं| नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में अब तक संक्रमितों की संख्या 1 लाख 98 हजार 284 हो गई है| पिछले 24 घंटे मे 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई| जिसके बाद अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 3197 हो गई है|

बुधवार को इंदौर में 582 नए मरीज मिले है, वहीं राजधानी भोपाल में 307 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल में हर रोज 300 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ग्वालियर में 108 तो जबलपुर में 66 नए मरीज मिले हैं। रतलाम में 50, धार में 42 और विदिशा में एक दिन में 39 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews