MP में बड़ा हादसा: 2 ट्रकों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 5 लोग जिंदा जले

MP में बड़ा हादसा: 2 ट्रकों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 5 लोग जिंदा जले

शाजापुर।

प्रदेश के शाजापुर इलाके में एक दर्दनाक दुर्घटना में 5 लोगों के जल जाने की खबर सामने आई। लालघाटी पुलिस थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर बुधवार की रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयावह थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। जिसमें ट्रकों में जलने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात 9:30 बजे की है। जब शाजापुर बाईपास में दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में अंगूर की पेटियां भरी थी जबकि दूसरा ट्रक मुर्गो से भरा था। इस हादसे की सूचना मिलते ही टीआई अजीत तिवारी के अलावा लालघाटी थाना प्रभारी अनिल मालवीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वही दो दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे और ट्रकों की आग बुझाई। बता दें कि इससे पहले एक व्यक्ति की मौत की बात सामने आई थी लेकिन आग बुझने के बाद जलते हुए ट्रक में 2 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद काफी मशक्कत से उन्हें क्रेन की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया। जलती ट्रक में फंसे रह जाने के कारण यह दोनों जिंदा जल गए थे। वही दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। सूचना के मुताबिक मृतकों में से अभी किसी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews