भोपाल, इंदौर समेत इन जिलों में अब देर रात तक खुल सकेंगे बाजार, प्रतिबन्ध का आदेश निरस्त

भोपाल, इंदौर समेत इन जिलों में अब देर रात तक खुल सकेंगे बाजार, प्रतिबन्ध का आदेश निरस्त

भोपाल. डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में बाजारों को जल्दी बंद करने और देर रात दुकानें खोलने पर प्रतिबन्ध लगाया था| कोरोना की धीमी होती रफ़्तार को देखते हुए सरकार (Government) ने अपने इस आदेश को निरस्त कर दिया है|

राज्य शासन ने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा जिले के मुख्यालय में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाने के आदेश को निरस्त कर दिया है। यहाँ कोरोना संक्रमण के चलते नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। यानी अब बाजार देर रात तक खुल सकेंगे|

इससे पहले भोपाल और इंदौर में रात 8 बजे के बाद दुकानें खोलने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी| इसकी मांग व्यापारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार की जा रही थी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews