तेजी से गिर रहा मध्य प्रदेश में पारा, एक दो दिन में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

तेजी से गिर रहा मध्य प्रदेश में पारा, एक दो दिन में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ठंड (Cold) ने जोर पकड़ लिया है। राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) में समेत राज्य के कई जिलों में तापमान (Temperature) तेजी से लुढ़का। कई जगहों पर सुबह (Morning) के समय कोहरा (Fog) छाया रहा। शुक्रवार (Friday) की रात (Night) इस सर्दी की सबसे ठंडी रात रही। पचमढ़ी (Pachmadhi) और नौगांव (Navgaon) में पारा 9 डिग्री तक पहुंचा। जबकि भोपाल का तापमान 12.8 डिग्री तक रहा। और इसमें 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई.।

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। भोपाल में भी रात का तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 29 नवंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbances) आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) में एक लो प्रेशर एरिया (Low Pressure Area) बन रहा है जो तापमान में बढ़ोतरी का कारण बन सकता है। हालांकि यह सामान्य से एक-दो डिग्री तक ही बढ़ेगा। जिससे ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

बता दें कि पिछले चौबीस घंटों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के मुरैना में हल्की बारिश हुई। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश के बालाघाट (खैरलांजी में 23.3मिमी, बिरसा में 21.0 मिमी, सिटी में 15.4 मिमी, मलाजखंड में 10.8 मिमी, बैहर में 10.0 मिमी, वारासिवनी में 7.4 मिमी, किरनापुर में 4.2 मिमी, तिरोड़ी में 3.0 मिमी, अनूपपुर (वेंकटनगर में 8.0 मिमी, जैतहरी में 1.2 मिमी), डिंडोरी (करांजिया में 5.2 मिमी), अमरकंटक में 9.8 मिमी और मंडला में हल्की बारिश हुई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews