भोपाल आते समय विधायक की गाड़ी पलटी, विधायक सुरक्षित, ड्राइवर घायल

भोपाल आते समय विधायक की गाड़ी पलटी, विधायक सुरक्षित, ड्राइवर घायल

खंडवा, सुशील विधानी। विधायक देवेंद्र वर्मा की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। आज भोपाल जाते वक्त यह हादसा हुआ लेकिन गनीमत रही कि इसमें विधायक देवेंद्र वर्मा सुरक्षित हैं। उनके ड्राइवर को मामूली चोटें आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। स्कॉर्पियो गाड़ी में विधायक, खंडवा बीजेपी नेता कैलाश राठौर तथा बीजेपी कार्यकर्ता चुन्नीलाल नेमनानी पंधाना के साथ गार्ड और ड्राइवर बैठे थे। हादसे के बाद विधायक और अन्य लोगों की एक सेल्फी सामने आई है जिसमें सभी लोग गाड़ी में बैठे हुए दिख रहे हैं। ये सेल्फी चुन्नीलाल नेमनानी द्वारा हादसे से कुछ समय पहले ही ली गई थी।

चोरी के शक में ढाबा मालिक ने नौकर को बांधकर जानवरों की तरह पीटा, Video वायरल

खंडवा विधायक विधानसभा के शासकीय समिति में शामिल होने आ रहे थे। इस दौरान खातेगांव में उनकी गाड़ी पलटी खा गई। सूचना मिलते ही खातेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया। अच्छी बात रही कि गाड़ी में सवार विधायक सहित अन्य यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि गाड़ी के सामने कोई जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सभी लोग कार में बुरी तरह फंस गए। लेकिन गनीमत ये रही, कि किसी को अधिक चोट नहीं आई। गाड़ी के पलटने के बाद सड़क पर आने वाले अन्य वाहन चालकों ने गाड़ी में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। इस हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews