
शिवपुरी, मोनू प्रधान। चोरी के शक में ढाबे के मालिक ने नौकर को इस बुरी तरह से पीटा कि किसी की भी रूह कांप जाए। शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर एक ढाबा संचालक ने अपने नौकर की शराब चोरी करने के शक में रस्सी से बांधकर लाठियों से बुरी तरह से पिटाई की। नौकर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर काफी देर तक उसे थर्ड डिग्री जैसा टॉर्चर करते रहे और बाकायदा इसका वीडियो भी बनाया गया।
ये वीडियो एमपी ब्रेकिंग न्यूज के पास है, लेकिन इसमें इतनी क्रूरता है कि हम आपको वो पूरा वीडियो दिखा नहीं सकते। इसमें नौकर के पैरों को बांधकर डंडे से बुरी तरह पीटा जा रहा है। बाद में उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस देते हैं। वीडियो में पिटाई करने वालों के चेहरे नहीं दिख रहे हैं लेकिन दो से तीन लोग युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं। इसी के साथ वो ये भी कह रहे हैं कि चोरी की बात मान लो और हम ये सारी घटना का फेसबुक लाइव कर रहे हैं। पूरे घटनाक्रम के दौरान पीड़ित युवक रो रहा है गुहार लगा रहा है कि उसे छोड़ दें, लेकिन पिटाई करने वाले लगातार उसे मारते जा रहे हैं। उन्हीं लोगों में से किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

