मोदी का संबोधन तय करेगा मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार का समय

-Shivraj-for-active-narendra-Modi-will-play-important-role-in-Lok-Sabha-elections

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर बाद राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे। वे लॉकडाउन के द्वितीय चरण के फेस के बारे में राष्ट्र को बता सकते हैं कि यह किस तरह से लागू किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि मोदी कुछ छूटो के साथ में लॉकडाउन को जारी रख सकते हैं और उन क्षेत्रों में जहां पर कोरोना संक्रमण नहीं है, वहां पर कुछ विशेष छूट भी दी जा सकती है। हालांकि यह तय है कि अभी स्कूल, कॉलेज ,मॉल, सिनेमा हॉल खुलने की कोई भी उम्मीद नहीं है लेकिन छोटे लघु व मध्यम उद्योग और इसके साथ साथ आवश्यक वस्तुओं की सेवाएं उपलब्ध कराने वाले बड़े उद्योगों को भी छूट दी जा सकती है। हालांकि इन सबको कोरोना संक्रमण से निबटने के पूरे उपाय करने होंगे।

इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि मोदी गरीब तबके के लिए कुछ रियायतों की घोषणा भी कर सकते हैं ताकि उन्हें लॉक डाउन के दौरान जीवन यापन में दिक्कत ना आए। मध्य प्रदेश की राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा तेज है कि शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का गठन होने की तिथि का फैसला मोदी के संबोधन के बाद ही तय होगा। हालांकि इस बात की पूरी उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में शिवराज अपने मंत्रिमंडल का गठन कर ले क्योंकि लगातार अब इस बात को लेकर आलोचना हो रही है कि अकेले शिवराज कब तक कोरोना से लड़ेंगे। मध्यप्रदेश में अधिकारी राज एक बार फिर कायम होने की बातें भी कांग्रेस कर रही है। राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा तो इस मुद्दे को लेकर कि अभी तक कैबीनेट गठन नही हुआ, सुप्रीम कोर्ट तक में जाने की बात कर रहे हैं ।ऐसे में अब मंत्रिमंडल का गठन जल्द होना लगभग तय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews