मध्य प्रदेश में फिर मिले 1500 से अधिक नए केस, इंदौर और भोपाल में कोरोना ब्लास्ट

मध्य प्रदेश में फिर मिले 1500 से अधिक नए केस, इंदौर और भोपाल में कोरोना ब्लास्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| प्रदेश में एक बार फिर 1500 के पार नए केस सामने आये| रविवार को 1514 नए मरीज मिलने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,04,745 हो गयी है। हालाकि आज 1508 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं और अब तक 1,86,521 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं|

स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी बुलेटिन (Corona Bulletin) के मुताबिक 31754 सैंपल की जांच में 1514 नए पॉजिटिव केस (New Positive Case) मिले। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 लोगों की मौत हो गई| कोरोना महामारी से अब तक 3250 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। प्रदेश में अब 14974 सक्रिय केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस इंदौर जिले में 4674 हैं। इसके अलावा भोपाल जिले में 2836, ग्वालियर जिले में 838, जबलपुर में 698, खरगोन में 234 और सागर जिले में 302 हैं। रतलाम जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 552 हो गयी है। सभी 52 जिलों में सक्रिय मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

आज आये नए मामलों में सबसे अधिक इंदौर जिले में 536 पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं भोपाल जिले में 339, ग्वालियर में 70, जबलपुर में 63, खरगोन में 31, सागर में 25, रतलाम में 26, विदिशा में 28, देवास में 28 और गुना जिले में 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कुल 13 मृत्यु में से सबसे अधिक चार मौत इंदौर जिले में दर्ज की गयी हैं। वहीं भोपाल में दो और ग्वालियर, जबलपुर, सीधी, रतलाम, बैतूल, गुना तथा खरगाेन में एक एक संक्रमित की जान नहीं बचायी जा सकी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews