MP Board : 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीख घोषित, फरवरी में इस डेट से होंगी शुरू

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने  10वीं और 12वीं की परीक्षा की सत्र 2021-22 की  तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड जारी आदेश के मुताबिक ये परीक्षाएं 12 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की जाएँगी।  विस्तृत टाइम टेबल कुछ दिनों बाद जारी किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिन के हस्ताक्षर से आज बुधवार 3 नवम्बर को जारी आदेश में जानकारी दी गई है कि 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं 12 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की जाएँगी वहीं प्रेक्टिकल परीक्षाएं 12 फरवरी से 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएँगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews