MP Board : 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जून तक टली!, 1 से 8वीं के स्कूल 15 जून तक हो सकते है बंद

mp board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (MP Board) द्वारा आय़ोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं ( MP Board Exams 2021) को टालने का फैसला किया गया है।सुत्रों के मुताबिक, अब परीक्षाएं जून में होगी । 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल और 12वीं की परीक्षाएं एक मई से शुरू होनी थी। इसके अलावा कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को 15 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया है।एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में स्कूल शिक्षा मंत्री  इंदर सिंह परमार (School Education Minister Inder Singh Parmar) इस ओर संकेत दिए है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान-लॉकडाउन समाधान नहीं, इससे बेहतर तो…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक MP Board द्वारा जून में 10वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए CM House को प्रस्ताव भेजा गया है।हालांकि अभी तक एमपी बोर्ड परीक्षा 2021 स्थगित को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं है। स्कूल शिक्षा मंत्री  इंदर सिंह परमार (School Education Minister Inder Singh Parmar) ने कहा कि कोरोना के चलते MP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जून तक टालने का फैसला लिया गया है। इसकी अधिकृत सूचना जल्द जारी करेंगे। इसको लेकर जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा।

इसके अलावा खबर है कि प्रैक्टिकल एग्जाम (Practical exam) के लिए समय का बंधन समाप्त कर दिया गया है। नवाेदय को छोड़कर प्रदेश के सभी सरकारी हॉस्टल बंद किए जाएंगे।नवोदय का फैसला केन्द्र का है। इंदर सिंह परमार ने कहा कि 1 से 8वीं के छात्रों को सशर्त जनरल प्रमोशन (General promotion) दिया जाएगा।

वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की वजह से इस बार कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के स्कूल 15 जून तक बंद करने का फैसला लिया गया है।इन छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) की ओर से जल्द आदेश जारी किया जाएगा। इससे पहले प्राइमरी व मिडिल स्कूल 15 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश हुआ था

यह भी पढ़े.. कोरोना संकटकाल में राज्य शासन का बड़ा फैसला, अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में इस समय कोरोना कर्फ्यू भी लगाया गया है, ऐसे में MP Board के छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाला जा सकता है।उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा। 17 अप्रैल से होने वाली प्रैक्टिकल की परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया गया है। छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाएं अपनी सुविधा के अनुसार 15 मई तक दे सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews