MP Board: दोबारा होगी 12वीं की परीक्षाएं, ये छात्र होंगे शामिल, दिशा-निर्देश जारी

mp board

भोपाल।
सीबीएसई (cbse) ने 12th का रिजल्ट जारी कर दिया है, लेकिन एमपी बोर्ड (mp board) के छात्रों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दोबारा करवाने जा रहा है, हालांकि इसमें सभी छात्र नही शामिल होंगे।ये परीक्षा केवल उन्ही छात्रों के कारण होगी , जो कोरोना के चलते परीक्षा से वंचितों हो गए, इसके लिए उन छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दरअसल, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना और लॉकडाउन के कारण परीक्षा देने से चूके छात्रों को दोबारा मौका देने का फैसला लिया है। इसके लिए 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए है। इन श्रेणी में उन विद्यार्थियों को मौका मिलेगा जो परीक्षा के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जो परीक्षा के समय क्वारंटाइन अवधि में थे, जिनके परिवार का कोई सदस्य पॉजिटिव आने के कारण क्वारंटाइन है तथा सम्बंधित छात्र भी उनके साथ क्वारंटाइन रहा है।इसके अलावा दृष्टिबाधित, मूक बधिर (दिव्यांग) छात्र स्वास्थ्य सुरक्षा कारणों से वंचित रह जाना आदि शामिल है।आवेदन के साथ आवेदकों को वंचित रहने का उचित प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।जैसे पॉजिटिव छात्र का डिस्चार्ज पत्र अथवा सिविल सर्जन/सीएमएचओ या बीएमओ द्वारा जारी प्रमाण-पत्र देना होगा।वही क्वारंटाइन विद्यार्थी को तहसीलदार या नायब तहसीलदार का प्रमाण-पत्र।इसके अलावा दृष्टिबाधित, मूक बधिर (दिव्यांग) छात्र के लिए स्वयं का घोषणा पत्र आदि।

मण्डल द्वारा 23 जुलाई तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रों की जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएगें। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दस्तावेजों का परीक्षण कर 27 जुलाई तक संबंधित छात्रों के आवेदन और जानकारी को मान्य अथवा अमान्य करना अनिवार्य होगा।

बता दे कि10 वीं के छात्र छात्राओं को जहां शेष बची परीक्षा को जनरल प्रमोशन दे दिया गया था और 12 वीं के छात्र छात्राओं की शेष बची परीक्षा 9 से 16 जून के बीच आयोजित कराई गई थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बारहवीं बोर्ड परीक्षा 16 जून को समाप्त हो चुकी है।दसवीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है वही 12वीं का रिजल्ट जारी होना बाकी है। माना जा रहा है कि इस विशेष परीक्षा के बाद एक साथ रिजल्ट जुलाई के आखरी हफ्ते या फिर अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews