MP Board: इस दिन घोषित होंगे 12वीं के परिणाम, अंतिम चरण में रिजल्ट का काम

MP Board

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) की 12वीं के परीक्षा परिणाम (Exam Result) 27 जुलाई को घोषित किए जाएगा। मंडल का रिजल्ट बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। हालांकि रिजल्ट घोषित करने की मंडल ने आधिकारिक पुष्टि (Official Announcement) नहीं की है।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा 2 मार्च को शुरू हुई थी। कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के चलते बीच में परीक्षा स्थगित (Exam Postpone) कर दी गई थी। स्थगित परीक्षा के शेष पेपर बीते 9 जून से दो पालियों में 16 जून तक संपन्न हुए। छात्रों की कॉपियां 5 जुलाई तक पूरी जांच कर ली गई थी। अब मंडल में रिजल्ट बनाने का काम चल रहा है। मंडल 27 जुलाई को रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रहा है।

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं| इससे पहले 4 जुलाई को 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। 30 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब 10वीं के नतीजे 12वीं से पहले घोषित किए गए। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण 10वीं के दो पेपर और 12वीं के कुछ पेपर शेष रहे गए थे। जिसके बाद सरकार 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया था। वहीं 12वीं की शेष परीक्षाएं 9 जून से 16 जून तक चली थीं।

गौरतलब है कि सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। मंडल की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करेगा। 12वीं में करीब साढे आठ लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। एमपी बोर्ड की 12वीं के 808992 विद्यार्थी सामील हूए थे। कोरोना वायरस के चलते इस परीक्षा में लगभग 30 हज़ार विद्यार्थी शामिल नहीं हो पाए उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews