MP Board : 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षायें 1 फरवरी से, टाइम टेबल जारी

MP Board : 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षायें 1 फरवरी से, टाइम टेबल जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| लोक शिक्षण संचालनालय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल मध्य प्रदेश से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा (Half Yearly Exam) का टाइम टेबल (Time Table) जारी कर दिया है। कक्षा 9 से लेकर 12 तक हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होगी और 9 फरवरी तक चलेंगी।

विभाग ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को चालू सत्र की अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने के लिए जारी की गई समय सारिणी का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। 9वीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों की यह परीक्षा विद्यालय में विद्यालय स्तर पर बिना किताब के आयोजित की जाएगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews