MP Board : 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए ये महत्वपूर्ण आदेश जारी

MP board
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) ने कहा है कि 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। 1 सितम्बर से 25 सितम्बर 2021 के बीच हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी की विशेष परीक्षाओं का आयोजन मंडल द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर होगा।
इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर दिए हैं। परीक्षा का टाइम टेबिल बाद में अलग से जारी किया जाएगा। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा रद्द होने के बाद सत्र 2020-21 में 12वीं के छात्रों का रिजल्ट कक्षा 10वीं के सर्वश्रेष्ठ 5 विषयों के विषयवार अंको के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए 10वीं के विषयों का 12वीं के संकायवार विषयों से मैपिंग की गई है। वहीं नियमित और स्वाध्याय परीक्षा के किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा। वहीं 10वीं के परीक्षा परिणाम छमाही, प्री बोर्ड (pre board), मासिक परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट (internal assessment) के आधार पर तैयार किया जाएगा।
MP Board द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद यदि कोई छात्र अपने प्राप्तांक से असंतुष्ट रहता है तो राज्य शासन की अनुमति से आयोजित होने वाली परीक्षा में भाग ले सकेगा, ऐसे छात्रों को परीक्षा परिणाम घोषित होने के 7 दिन के अंदर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews