MP Borad 12th Result: आज जारी होंगे 12वीं के परिणाम, ऐसे करें चेक

MP-BOARD-RESUT-2019-10TH-12TH-RESULT-RELEASED

भोपाल।

लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मध्यप्रदेश में 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को दोपहर 3:00 बजे जारी होगा। जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। छात्र दोपहर 3:00 बजे के बाद अपना परीक्षा परिणाम माशिमं की अधिकृत वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresult.nic.in पर देख सकते हैं।

दरअसल सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है जिसके बाद मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल के 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज सोमवार को घोषित कर दिया जाएगा। जिसे विद्यार्थी MPBSE मोबाइल एप पर भी देख सकते हैं। बता दें कि 12वीं की कुछ परीक्षा लेने के बाद कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माशिमं ने बची हुई परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। जिसके बाद स्थगित परीक्षाओं को बीते 9 जून से 16 जून तक संपन्न करवाया गया था। इसके साथ ही मंडल द्वारा 5 जुलाई तक छात्रों की कॉपियां भी जांची जा चुकी थी।अब शिक्षा मंडल दोपहर 3:00 बजे विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम अपने अधिकृत वेबसाइट पर जारी करेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश से करीबन साढ़े आठ लाख विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वही प्रदेश में पहले संक्रमण की वजह से करीब 30000 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे जिनके लिए माशिमं ने विशेष परीक्षा आयोजित की है। वही रिजल्ट घोषित होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews