MP उपचुनाव 2020 : बसपा की तीसरी लिस्ट जारी, इन सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी

mayawati

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) में त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है| भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के अलावा बहुजमाज पार्टी (BSP) भी पूरे दमखम से चुनावी मैदान में उतर गई है| बुधवार को बसपा ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी| इस सूची में 9 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।

बसपा अब तक 27 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पहली सूची में बसपा ने 8 प्रत्याशियों की घोषणा की थी| जिसके बाद दूसरी सूची में 10 उम्‍मीदवारों के नाम थे, जिनमे कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध को भांडेर से उम्मीदवार बनाया|

बसपा की तीसरी सूची में राजेंद्र सिंह कंषाना को दिमनी और राहुल डंडोतिया को सुमावली से टिकट दिया गया है| वहीं अशोक नगर से स्‍ट्रोम बिलिम भंडारी और मुंगावली से वीरेंद्र शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है| राजेश नागर को हाट पिपलिया से और ओम प्रकाश मालवीय को बदनावर से टिकट मिला है| वहीं सुरखी से गोपाल प्रसाद अहिरवार और नेपानगर से भलसिंह पटेल को टिकट मिला है। सुशील सिंह परस्‍ते को अनूपपुर से बसपा के प्रत्याशी होंगे|

list

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews