MP उपचुनाव 2020 : पांच सीटों पर कांग्रेस की चुनाव आयोग से शिकायत, मंत्री को पद से हटाने की मांग

election-commission-bhopal

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है| एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानों के तीर चलाये जा रहे हैं| इस बीच पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्रियों के खिलाफ कांग्रेस (Congress) चुनाव आयोग पहुंच गई है| कांग्रेस ने रविवार को पांच पत्र लिखकर चुनाव आयोग (Election-commission) को शिकायत की है| इसमें उन्होंने भाजपा (BJP) और उनके उम्मीदवारों पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस ने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहूलाल सिंह को पद से हटाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही सुरखी, ग्वालियर, डबरा और सांची में एक अधिकारी के तबादले के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है| कांग्रेस ने खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह पर क्षेत्र में शासकीय गेहूं के भंडारण का आरोप लगाया है| कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया का कहना है कि चुनाव फंड के लिए खुलेआम कालाबाजारी करवाई जा रही है| बिसाहूलाल ने जानवर और पशुओं को खिलाए जाने वाले चावल गरीबों को बंटवा दिए।

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों पर मंत्री व भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत के पक्ष में काम करने के आरोप लगाए हैं| कांग्रेस ने मांग की है कि निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के लिए 9 अधिकारियों को दूसरी जगह तबादले किये जाए| इसमें डिप्टी कलेक्टर संतोष चंदेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पीएल पटेल, प्रभारी अधिकारी महिला और बाल विकास भारत सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक किसी उपज मंडी महेश सिंह राजपूत, एनआरएलएम ब्लॉक प्रबंधक अभिषेक ठाकुर, तहसीलदार राहतगढ़ रामनिवास चौधरी, प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल अनिल मिश्रा, थाना प्रभारी जैसीनगर तोमर के नाम लिए गए हैं|

इसके अलावा ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस गौर को हटाने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि एसएस गौर पिछले 10 वर्षों से ग्वालियर-चंबल संभाग के अंचलों ग्वालियर, मुरैना और शिवपुरी में ही पदस्थ रहे हैं। वहीं सांची विधानसभा क्षेत्र के जिला रायसेन के निरीक्षक नापतौल विभाग को हटाए जाने की मांग की है। आरोप है कि मंत्री प्रभु राम चौधरी ने जेके भावसागर निरीक्षक नापतौल विभाग होशंगाबाद को अपने क्षेत्र सांची जिला में स्थानांतरण कराया है। इसके आदेश आचार संहिता जारी होने के पूर्व की पुरानी तारीख में जारी कराया गया है। एक अन्य शिकायत में डबरा में राजीव सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग को तत्काल हटाने की मांग की गई है, यहां से इमरती देवी भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews