MP By- Election : खंडवा उप चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उप चुनावों (MP By-election 2021) के लिए भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। दोनों दल उप चुनावों में पूरी ताकत झोंक कर सीट पर कब्ज़ा करना चाहते हैं।  इस बीच में पार्टियों ने अपने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां देना शुरू कर दिया है।

मध्य प्रदेश उपचुनावों (MP By-election 2021) की तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।भाजपा ने उन्हें उप चुनाव में चुनाव प्रबंधन के काम की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले मंगलवार देर रात सीएम हाउस पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने प्रभारी मंत्रियों को काम सौंपे है और पूरी मेहनत से उपचुनाव में जुटने को कहा है।

 ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, भूपेंद्र सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उधर कांग्रेस ने भी अपने दो पूर्व मंत्रियों को खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa By Election) के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मंत्री मुकेश नायक को खांडव उप चुनाव का प्रभारी बनाया है तो उनका साथ देने के लिए पूर्व मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री राजकुमार पटेल को सह प्रभारी बनाया है। कांग्रेस ने MP Congress के अधिकृत ट्विटर हैंडिल पर इस आशय के आदेश की कॉपी साझा की।

ये भी पढ़ें – उपचुनाव 2021: कांग्रेस ने सरकार पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

गौरतलब है कि खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर में उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर 2021 को मतदान होना है। 1 अक्टूबर को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 13 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख रखी गई है। 30 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। बीजेपी हो या फिर कांग्रेस अभी तक किसी ने भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews