MP By-election: युवाओं पर फोकस, अब कॉलेज स्टूडेंट को मतदाता बनाएगी सरकार

National Voters Day

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी उपचुनाव (By-election) से पहले प्रदेश के युवाओं (Youngsters) को वोटर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। कॉलेजों (Collage) में पढ़ने वाले युवाओं को अब सरकार (Government) मतदाता बनाने का इंतजाम कर रही है। विद्यार्थी वोटर बन सके इसके लिए कॉलेज में प्रवेश के दौरान ही उसे फॉर्म-6 दिया जाएगा जिससे वह अपना वोटर कार्ड (Voter Card) बनवा सकेगा। इसके साथ ही स्कूलों में भी जो युवक 18 साल के होने वाले वाले है उनको भी कार्ड बनाने के लिए प्रेरणा देने के लिए कहा गया है।

सरकार ज्यादा से ज्यादा युवाओ को वोटिंग में शामिल करवाना चाहती है। यही कारण है की कालेजों में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से फॉर्म-6 (Form-6) भरवाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Chief Election Officer) द्वारा कालेजों में 25 अगस्त तक स्वीप प्लान संक्षिप्त बनाकर भेजने को कहा गया है। लेकिन अभी अधिक्तर कालेजों में इसकी व्यवस्था अभी तक नहीं की है।

इधर मतदान केंद्र में 80 साल से ज्यादा की उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को आने की मनाही होगी। ऐसे मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट देने की अनुमति होगी। इसके लिए मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट करने के लिए आवेदन करना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews