MP By-election: 26 को हो सकता है भाजपा में टिकटों का औपचारिक ऐलान

MP By-election: 26 को हो सकता है भाजपा में टिकटों का औपचारिक ऐलान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना (Corona) के चलते अल्प विराम के बाद भाजपा और कांग्रेस (BJP And Congress) ने उपचुनाव (By-election) की तैयारियां फिर तेज कर दी है। जोड़तोड़ कर सत्ता में आई भाजपा इसमें ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है, उसकी वर्चुअल बैठकों (Virtual Meeting) के बाद अब सदस्यता अभियान का दौर शुरू हो गया है। उपचुनाव के मद्देनजर 26 अगस्त को प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में टिकट के बारे में औपचारिक फैसला ले लिया जाएगा। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी शामिल होंगे।

मालूम होगा कि मप्र में 25 विधायकों के दल बदलने व 2 विधायकों की मृत्यु के कारण रिक्त हुई 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की तैयारियों के साथ भाजपा ने भी तैयारियां तेज कर दी है। 27 सीटों में से 25 सीटों पर टिकट लगभग तय माने जा रहे हैं। इन सीटों पर टिकट कांग्रेस से भाजपा में आने वाले विधायकों को ही दिए जाने की संभावना है।

सिंधिया खेमे के 22 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ामल्हारा से प्रद्युमनसिंह लोधी, नेपानगर से सावित्री कस्डेकर और मांघाता से विधायक रहे नारायण पटेल भी कांग्रेस का दामन छोड़ चुके हैं। संगठन सूत्रों की मानें तो सिर्फ 2 सीटों को लेकर टिकट पर मंथन होना है। आगर सीट भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन से रिक्त है, तो वहीं जोरा कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा के निधन के कारण खाली है। आगर से टिकट के लिए उज्जैन से पूर्व सांसद रहे चिंतामन मालवीय का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है चिंतामन का सांसद का टिकट इस बार पार्टी ने काट दिया था। इसके अलावा पूर्व विधायक लालजी मालवी रेखा रत्नाकर और मनोहर ऊंटवाल के बेटे के नाम भी विचार में है रेखा रत्नाकर उज्जैन सांसद अनिल फिरौजिया की बहन है और पूर्व में भी विधायक रह चुकी है। 26 अगस्त को होने वाली बैठक में सीएम शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता इन सीटों के बारे में राजनीति तय करेंगे। इस बैठक में भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को भी बुलाया गया है।

फूलबाग में सदस्यता अभियान आज
भाजपा ने शनिवार को ग्वालियर व चंबल संभाग की 16 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर सदस्यता अभियान आयोजित किया है। इसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभात झा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। ग्वालियर और चंबल संभाग में यह सदस्यता अभियान 3 दिनों तक चलेगा। भाजपा का दावा है कि कांग्रेस के कई कार्यकर्ता इस दौरान भाजपा में शामिल होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews